सना खान ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कहा- हलाल प्यार इतना खूबसूरत होगा सोचा नहीं था
एक्ट्रेस सना खान लगातार शादी के बाद अपनी एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर करती जा रही हैं। इसके साथ वह ये भी जाहिर करने की कोशिश कर रही हैं कि वह अपने पति से बेहद मोहब्बत करती हैं। खुदा ही ने उन्हें एक दूसरे से मिलवाया है। सना खान अपनी इन नई तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
जहां पर एक तस्वीर में वह अपने पति मौलाना मुफ्ती अनस के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सना ने लिखा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि हलाल प्यार इतना खूबसूरत होगा जब तक कि मैंने शादी नहीं की थी। हर हलाल कामों में बरकत है। शादी को एक हफ्ता भी हो गया है।

आपको बता दें कि सना ने परिवारवालों की मौजूदगी में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ सूरत में निकाह किया। सना ने शादी करने के बाद उनके लिए खास मैसेज लिखा था और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नैमतों को झूठलाओगे। उन्होंने ये भी लिखा है कि शुक्रिया मेरी लाइफ में आने के लिए और एक खूबसूरत जर्नी बनाने के लिए। शुक्रिया आपके प्यार और सपोर्ट के लिए।
आपको बता दें कि सना खान ने शादी के कुछ दिन पहले इंडस्ट्री छोड़ने इंस्टाग्राम पोस्ट से सना खान ने इस बात का ऐलान किया है कि वह अब ग्लैमर के रास्ते को छोड़कर पूरा ध्यान मजहब पर लगायेंगी। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हूं, एक अरसे से मुझे हर तरह से शोहरत, इज्जत और दौलत फैंस के जरिए नसीब हुई है। मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।
उन्होंने ये भी लिखा कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वह दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे आसरा और बेसहारा है?


Click it and Unblock the Notifications