Handpump Video: अब इस एक्ट्रेस ने एक हाथ से उखाड़ दिया हैंडपंप, देखकर सनी देओल की फटी आंखे

Handpump Ghoomar Video: सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म फिल्म 'गदर 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। फिल्म के पहले सीजन में ऐसे कई सीन और डायलॉग्स थे जिनके कारण इस फिल्म के दूसरे सीजन का सालों से फैंस इंतजार कर रहे थे। इन सबमे सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ था सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ देने वाला सीन। अब ये कारमाना बॉलीवुड ही एक बला सी खूबसूरत हसीना ने कर दिखाया है।
हैंडपंप उखाड़ते हसीना का वीडियो
सोशल मीडिय में एक्ट्रेस संयमी खेर का वीडियो आया है, जिसमें वह एक हाथ से हैंडपंप उखाड़ रही हैं। असल में हाल में संयमी की फिल्म घूमर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने महिला क्रिकेटर का रोल निभाया है।
संयमी खेर ने शेयर कियाअपना वीडियो
फिल्म की रिलीज के हफ्ते भर बाद जारी वीडियो में संयमी को एक हाथ से हैंडपंप उखाड़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो में संयमी ने मैसेज दिया है कि लड़कियां भी हिंदुस्तान को जीत दिलाने में सक्षम हैं। संयमी के इसी वीडियो पर अब सनी देओल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सनी देओल का रिएक्शन
सनी ने वीडियो को लाइक करते हुए उसमें हार्ट की इमोजी टैग की है और संयमी का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने गदर के सीन को री-क्रिएट करते हुए एक अच्छा मैसेज समाज को दिया है। सनी ने वीडियो को पसंद करते उसे अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। इस तरह से उन्होंने संयमी की फिल्म को अपना समर्थन दिया है।
संयमी की फिल्म
घूमर में संयमी एक पैराप्लेजिक क्रिकेटर की भूमिका में हैं। वह एक दुर्घटना में अपना दाहिना हाथ खो देती हैं। लेकिन इसके बाद कोच बने अभिषेक बच्चन उनका हौसला लौटाते हैं। यह क्रिकटर कड़ी मेहनत करती हुई, अपने सपने को पूरा करती है। अंततः भारत के लिए खेलते हुए, अपनी टीम को जिताती है। भारतीय टीम ट्रॉफी घर लाती है। निर्माता-निर्देशक आर बाल्की की फिल्म में विपरीत परिस्थितियों के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी की लड़ाई देखी जा सकती है। फिल्म में अंगद बेदी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओ माई गॉड 2 के बीच उम्मीद से कम परफॉर्म कर पाई, मगर उम्मीद की जा रही है कि ओटीटी पर इसे दर्शक देखेंगे और सराहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications