Get Well Soon, साधना की हालत गंभीर
बीते ज़माने की मशहूर अभिनेत्री साधना को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय साधना कैंसर पीड़ित हैं। इसी हफ्ते मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज कैंपस के एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में मुंह के कैंसर की उनकी सर्जरी हुई थी। साधना कुछ महीने पहले एक फैशन शो में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप पर दिखी थीं।
बीते दिनों दिलीप कुमार को भी फेफड़े के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने जन्मदिन पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिला था। इसके पहले किसी ने उनके न रहने की अफवाह भी उड़ा दी थी।
PICS: अस्पताल से लौटे दिलीप साहब, सेलेब्स ने किया B'day विश
साधना उस दौर की हीरोइन हैं जब हीरोइनों के स्टाइल और फैशन ने लोगों का मन मोहा और फैन्स उनकी स्टाइल को कॉपी करने लगे, साधना कट इसी का उदाहरण है। 60 के दशक की जानी-मानी हीरोइन साधना अपनी हेयर स्टाइल और वक्त फिल्म के चुड़ीदार पैजामे एवं कमीज की वजह से आज भी लोगों के बीच फैशन आइकॉन हैं।
Time Machine: नए दौर में गुज़रा जमाना याद दिलाएंगी ये फिल्में
साधना ने करीब 33 फिल्मों में काम किया जिनमें से अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाए। 1974 में गीता मेरा नाम में डबल रोल करने के बाद साधना ने फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के किरदार से किनारा कर लिया। सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर में अभिनेत्रियों की भूमिका को लोकप्रिय बनाने में साधना का अहम रोल है।


Click it and Unblock the Notifications












