..................... Actress Rupa Dutta who accused Anurag Kashyap of sexual harassment arrested for theft।एक्ट्रेस रूपा दत्ता की चोरी के आरोप में गिरफ्तारी अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप - Hindi Filmibeat

75 हजार की पॅाकेटमारी पर एक्ट्रेस रूपा दत्ता गिरफ्तार, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण आरोप

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस रूपा दत्ता की गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पुलिस ने पॅाकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के दौरान की है।

इस मेले के दौरान एक महिला को शक के आधार पर पकड़ा गया, जहां उसे कूड़े में बैग डालते हुए देखा गया। पुलिस अनुसार रूपा के पास 75 हजार रुपए भी बरामद हुए है। रूपा ने अपने इस आरोप को कबूल भी कर लिया है। उन्होंने बताया है कि पॉकेटमारी की है। रूपा ने यह खुलासा किया है कि मेलों, इवेंट्स और भीड़ वाली जगहों पर पर्स चोरी कर रही है।

Rupa Dutta

आपको बता दें कि साल 2020 में रूपा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने आरोप लगाया। रूपा का कहना था कि अनुराग ने उन्हें कई सारे अनुचित मैसेज किए। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

जांच के बाद पता चला कि अनुराग कश्यप पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। रूपा ने अनुराग के लिए लिखा था कि अनुराग कश्यप की नजरों में किसी भी औरत की कोई इज्जत नहीं है। जो मुझे उसे जानने के बाद पता चला। इसलिए पायल घोष का इल्जाम बिल्कुल सही है। अनुराग कश्यप को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। और यह ड्रग भी लेता है। अपने आर्टिस्ट की सप्लाई करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X