PM मोदी का हार में चिपकाकर ये एक्ट्रेस पहुंचीं Cannes 2025, डीपनेक गला छोड़ लोगों गहनों पर गाड़ी नजर!

Cannes Film Festival

Cannes Film Festival 2025: इस वक्त कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची हुई है। हर ओर इस फेस्टिवल में जाने वाले लोगों के बारे में ही बात हो रही है। पिछले कुछ दिनों में काफी इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेसेस कान्स के रेड कार्पेट पर धूम मचाने पहुंचे लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस (Ruchi Gujjar) ने तो अपने लुक के साथ ऐसा कारनामा किया कि हर कोई बस उनको ही देखता रह गया!

रुचि गुज्जर का अनोखा हार

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर हाल ही में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं और उन्होंने रेड कार्पेट पर देश की सभ्यता को प्रदर्शित करने का फैसला किया। उनके इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात जो लोगों को लगी वो था रुचि का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला एक कस्टम-मेड नेकलेस। जिसे पहनकर एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर उतरी थीं और उनका ये नेकलेस जल्द ही पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

रुचि गुज्जर का शानदार लहंगा

कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर, रूचि ने डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा डिजाइन किए गए एक शानदार गोल्ड लहंगे के साथ अपनी विरासत को दिखाने का ऑप्शन चुना। इस लहंगे को मिरर वर्क, गोटा पट्टी और कढ़ाई से सजाया गया था।

राजस्थानी कल्चर को किया रिप्रेजेंट

लहंगे को मैचिंग ब्लाउज के साथ जोड़ा गया था, जिसमें डीप प्लंजिंग नेकलाइन और इसमें जरदोजी का काम था। इसे डिजाइनर राम ऑफ जरीबारी के हाथ से तैयार किए गए बांधनी दुपट्टे के साथ और भी खूबसूरत बनाया गया था। जरदोजी और गोटा पट्टी की सजावट से सजा यह दुपट्टा राजस्थान की टेक्सटाइल हिस्ट्री को दर्शाती है। रूचि ने एक बयान में कहा, "इस दुपट्टे को पहनकर ऐसा लगा जैसे मैं राजस्थान की आत्मा को अपने में समेट रही हूं।"

PM मोदी को किया डेडिकेट

रुचि का आउटफिट तो खूबसूरत था ही लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला उनका बोल्ड नेकलेस ग्लोबल रेड कार्पेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। रुचि ने कहा, "यह नेकलेस किसी गहने से कहीं बढ़कर है - यह ताकत, दूरदर्शिता और विश्व मंच पर भारत के उदय का प्रतीक है। कान्स में इसे पहनकर, मैं हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहती थी, जिनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।"

More from Filmibeat

Read more about: cannes film festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X