Ssshhh..एक और एक्ट्रेस ने रातों रात की शादी..किसी को नहीं हुई खबर
कई स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी को निजी रहने देना चाहते हैं किसी को कानों कान खबर भी नहीं होने देते। जैसे पिछले साल अचानक शादी कर उर्मिला मातोंडकर ने सबको चौंका दिया था। अब एक और एक्ट्रेस ने अचानक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधी हैं।
[रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH ]
जी हां ये एक्ट्रेस कोई और नहीं रिया सेन हैं। रिया सेन की शादी की खबरें कुछ दिनों पहले मीडिया में आई थी कि वो इस सितंबर के आखिर तक शादी कर सकती हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो बुधवार को पने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से पुणे में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गई हैं।

रिया सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन उन्होंने शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी या तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं शेयर की है। उनकी बहन राइमा सेन या मां मुनमुन सेन ने भी इस मामले पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











