सलमान खान की टाईगर 3 में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री, 13 साल पहले थीं यशराज फिल्म्स का बड़ा टैलेंट

Ridhi Dogra in Tiger 3

सलमान खान की टाईगर 3 की स्टारकास्ट धीरे धीरे और भी बड़ी होती जा रही है और अब फिल्म से जुड़ चुका है एक और नाम। टाईगर 3 में एक्ट्रस रिद्धि डोगरा एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी। रिद्धि का रोल भले ही छोटा होगा लेकिन काफी अहम और सशक्त होगा। हालांकि, ये रिद्धि डोगरा का फिल्म डेब्यू नहीं होगा।

रिद्धि डोगरा, इससे पहले ही लकड़बग्घा नाम की एक फिल्म के साथ अपना फिल्म डेब्यू कर चुकी होंगी। गौरतलब है कि रिद्धि डोगरा, टेलीविजन की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मज़बूत पहचान बना ली है। 2021 में आया उनका शो The Married Woman दर्शकों को अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी पसंद आया।

हाल ही में वूट के शो असुर में भी रिद्धि डोगरा दमदार भूमिका निभाती दिखाई दी थीं। रिद्धि काफी सालों से टीवी पर सक्रिय हैं। दिलचस्प ये है कि वो यशराज फिल्म्स का टैलेंट टाईगर 3 से नहीं बनेंगी। बल्कि यशराज फिल्म्स के साथ रिद्धि 13 सालों पहले ही काम कर चुकी हैं। इस दौरान, सोनी टीवी ने छोटी छोटी सीरीज़ की शुरूआत की थी। इन सीरीज़ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।

उस दौरान रिद्धि डोगरा जहां रिश्ता डॉट कॉम नाम की एक सीरीज़ के कुछ एपिसोड्स का हिस्सा बनी थीं वहीं दूसरी तरफ, सेवेन नाम की एक सीरीज़ में रिद्धि ने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। अब 13 सालों बाद रिद्धि डोगरा, यशराज फिल्म्स के टैलेंट के तौर पर वापसी करने जा रही हैं। बात करें उनके टीवी के सफर की तो वो काफी यादगार रहा है।

टीवी पर रिद्धि को पहचान मिली थी स्टार प्लस के शो मर्यादा के साथ। इस शो में रिद्धि डोगरा, राकेश बापट के अपोज़िट नज़र आई थीं। शो के दौरान ही दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि, कई सालों बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं। मर्यादा के बाद रिद्धि, ज़ी टीवी के शो वो अपना सा में निगेटिव भूमिका में नज़र आईं और उन्हें अपने इस निगेटिव किरदार के लिए भी काफी तारीफें मिलीं। उम्मीद है कि उनका ये बॉलीवुड डेब्यू सफल है और दर्शक उन्हें ढेर सारे किरदारों में परदे पर देखते रहें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X