..................... Actress Rekha made a big disclosure about applying vermilion in her maang - Hindi Filmibeat

किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, खुद किया अभिनेत्री ने खुलासा, प्यार और रिश्ते के बारें में भी की बात!

Rekha

Rekha: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को आज भी उनकी सुंदरता के लिए पसंद किया जाता है, 64 साल की रेखा के लिए उम्र महज एक नंबर है और हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल मैगजीन 'वोग' के दुबई एडिशन के कवर पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। उन्होंने न सिर्फ 161.62 कैरेट का डायमंड नेकपीस पहना, बल्कि मनीष मल्होत्रा की साड़ी के साथ सिन्दूर भी फ्लॉन्ट किया। इसी बीच रेखा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, अपने प्यार और सिंदूर के बारें में खुलकर बात की।

दिग्गज अभिनेत्री रेखा का बयान-

सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री रेखा ने काफी समय से कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। परंतु हाल ही में, इंटरनेशनल मैगजीन 'वोग' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने प्यार, जिंदगी और रिश्तों के बारे में बात की।

Recommended Video

Rekha Vogue Arabia Cover: मांग में सिंदूर, गले में Diamond Necklace, कवर पेज पर छा गईं की रेखा

मैगजीन के कवर पेज पर रेखा का अद्भुत लुक और उनके साक्षात्कार का एक अंश साझा किया गया। रेखा ने प्यार के बारे में बात करते हुए बताया कि जब आप किसी से या किसी चीज से प्यार करते हैं, तो प्यार कभी खत्म नहीं होता।

अभिनेत्री ने कहा, ''जब आप किसी को या किसी चीज को बहुत गहराई से प्यार करते हैं, तो क्या प्यार गायब हो जाता है? नहीं। एक बार रिश्ता जुड़ जाए, तो यह हमेशा के लिए रहता है। कभी-कभी हम अधिक चाहते हैं और कभी-कभी यह थोड़ा ही काफी होता है। यह मेरी कला पर लागू होता है।''

कवर पेज के लिए रेखा का लुक-

कवर शूट के लिए रेखा को मनीष मल्होत्रा द्वारा हाथ से बनी साड़ी पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को 'वैन क्लीफ और अर्पेल्स' के स्पेशल महाराजा नेकलेस के साथ स्टाइल किया था, जो एक यूनिक 161.62 कैरेट का नेकलेस है, जिसे बनाने में 5,000 घंटे लगे हैं।

उनके लुक को मैचिंग डायमंड इयररिंग्स, अंगूठी और चूड़ियों से निखारा गया था। हालांकि, दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने इंटरनेशनल फोटोशूट के लिए सिन्दूर फ्लॉन्ट किया था। बैसे यह काफी गहरा रहस्य है कि रेखा आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल है।

इंटरव्यू में रेखा ने शोबिज में अपने जीवन और करियर के बारे में बात की। साथ ही रेखा ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी को आकार देने में अपनी मां के गहरे प्रभाव के बारे में बात की। वह अपनी मां को अपना 'गुरु' कहती रहीं। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनकी मां ने उन्हें 'प्यार के साथ जीने की कला' सिखाई थी।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X