रेखा के घर काम करने वाले सिक्यॉरिटी गार्ड को कोरोना, बंगला हुआ सील- BMC ने लगाया नोटिस
कोरोना वायरस का कहर लगातार विश्व में जारी है। देश में भी मशहूर हस्तियां इसकी चपेत में आ चुकी हैं। अब रेखा के बंगले से लेटेस्ट मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा के घर के बाहर मौजूद 2 सिक्यॉरिटी गार्ड में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद बीएमसी ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के घर के बाहर नोटिस भी चिपका दिया है। हालांकि अभी इस मामले पर रेखा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमेशा रेखा के मुंबई वाले बंगले के बाहर दो सिक्यॉरिटी गार्ड रहते हैं। इन्हीं में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में एडमिट है और बीएमसी ने रेखा के बंगले के अलावा आसपास के क्षेत्र को भी सैनिटाइज कर दिया है। बता दें इससे पहले कई फिल्म सितारों के घर पर काम करने वाले लोगों को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जैसे आमिर खान, बोनी कपूर।


Click it and Unblock the Notifications