..................... Actress receives vulgar SMSes, lodges plaint | धमकियों से मिनिषा परेशान - Hindi Filmibeat

धमकियों से मिनिषा परेशान

By Staff

कैटरीना का नकली मैरिज सर्टिफिकेट वाला मामला सुलझा भी नहीं और इसी तरह की दूसरी शिकायत सामने आयी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। यह आदमी, मिनिषा को 3-4 दिन से अश्लील एसएमएस और धमकियाँ भेज रहा है। वह अलग-अलग नंबरों से मिनिषा के सेल पर कॉल कर के उन्हे धमकाता रहता है और कई अश्लील और भद्दे एसएमएस भी भेज चुका है।

मिनिषा ने शुरुआत में इस आदमी की कॉल और एसएमएस की अनदेखी की। पर बाद में जब अलग-अलग नंबरों से मिनिषा के सेल पर धमकियाँ आने लगीं तो उन्होने परेशान हो कर मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर दर्ज करायी।

मिनिषा का मामला अकेला नहीं है, इस से पहले भी कई फिल्मी हस्तियाँ इस तरह की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। सेलिब्रिटी इसे अपने पॉपुलर होने की कीमत मानते हैं। पॉपुलर होने की वजह से सिने अभिनेता और अभिनेत्रियाँ अक्सर लोगों की शरारतों का शिकार होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X