..................... Actress reacts about daughter Nyasa, Kajol likes her darling - Hindi Filmibeat

Kajol: बेटी नीसा देवगन को लेकर एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया, काजोल को पसंद हैं अपनी लाडली

Kajol

Kajol: हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस और अजय देवगन की पत्नी काजोल हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। काजोल अपनी लाइफ के अलावा अपने बच्चों के अलावा भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपनी बेटी नीसा देवगन के लेकर बात की और अपने लाडली को लेकर विचार साझा किए।

जाहिर है कि, काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन एक इंटरनेट सेंसेशन हैं, जो टिनसेल टाउन की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पार्टी करने से लेकर अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींचने तक, वह सुर्खियां बटोरती रही हैं।

हाल ही में एक साक्षात्कार में जब काजोल से पूछा गया कि वह अपनी बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी के बारे में कैसा महसूस करती हैं, तो उन्होंने साझा किया कि, उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वह प्यार करती हैं कि न्यासा पॉपुलैरिटी के साथ खुद को कैसे मैनेज करती हैं।

आगे काजोल ने अपनी बेटी के बारें में बात करते हुए कहा, "बेशक, मुझे उन पर गर्व महसूस होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि वह जहां भी जाती हैं, खुद को सादगी के साथ पेश करती हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 साल की हैं और मज़े कर रही हैं। उन्हें वह करने का अधिकार है, जो वह करना चाहती हैं और मैं हमेशा उनका सपोर्ट करूंगी।

साक्षात्कार में आगे काजोल ने उन सिद्धांतों के बारे में बात की, जिनका उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तीन दशक लंबी यात्रा में पालन किया और साझा किया कि उन्होंने वैलिडेशन के लिए कभी प्रयास नहीं किया। उसी पर विचार करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया, "मैं कभी भी किसी ग्रुप का हिस्सा होने या ट्रेंड को फॉलो करने के बारे में नहीं सोचती थी।"

अभिनेत्री ने एक और सिद्धांत का भी खुलासा किया कि वह सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करना पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम मनुष्य के रूप में दया के बारे में भूल गए हैं, लेकिन वह कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती हैं। गौरतलब है कि, काजोल अपनी बेटी और बेटे दोनों का काफी ध्यान रखती हैं।

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X