Raveena Tandon का खुलासा- वो मुझे अपने खून से भरी बोतल भेजता था, मेरे पति पर हमला किया

बॅालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने एक फैन का किस्सा सुनाया है। जहां पर उनके फैन ने खून से भरा खत उन्हें लिखकर भेजा। जिसे देखकर एक्ट्रेस काफी परेशान हो गईं थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का यह फैन उनके प्यार में सारी हदें पार कर चुका था।रवीना टंडन ने हाल ही में अपने फैंस को इस बारे में पूरी जानकारी दी है।
रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके एक फैन ने खुद से यह स्वीकार कर लिया था कि वह उनकी पत्नी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनके लिए काफी चौंकाने वाली घटना रही है। रवीना टंडन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि मेरा एक फैन गोवा रहता था। वह अपने मन में यह स्वीकार कर चुका था कि उसकी और मेरी शादी हो चुकी है। रवीना ने यह भी कहा कि वह मेरे बच्चों को अपना बच्चा मानता था। वह आगे कहती हैं कि इस फैन का पागलपन सिर्फ यहीं तक नहीं था।
बल्कि सारी हदें तब पार हो गईं जब उसने अपने खून से भरी शीशियां मुझे कोरियर की थीं। खून से लिखे हुए कई खत भी मुझे मिले थे। रवीना ने यह भी कहा कि वह मुझे अपनी अश्लील तस्वीरें भी भेजता था। रवीना के फैन की गिनती करोड़ों में है। मस्त मस्त गर्ल फिल्मी पर्दे पर जब छाईं, तो उनके घर के आगे फैंस की लाइन लग जाती थी। वह ऐसा ही एक किस्सा बताते हुए कहती हैं कि एक फैन ऐसा था,जो मेरे घर के गेट पर आकर बैठ जाता था।
उस दिन इस शख्स ने मेरे पति पर भी हमला कर दिया था। मेरे पति अनिल थडानी कार में बैठे थे। किसी ने उनकी गाड़ी पर बड़ा सा पत्थर फेंक दिया था। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस को फोन किया। वह इस बात को स्वीकार करती हैं कि ऐसे लोगों से वह बुरी तरह परेशान हो गई थीं। इन लोगों को पागलपन से मैं बहुत ज्यादा डर गई थी। कई फैंस मेरे लिए सिर का दर्द बन गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











