'KGF: Chapter 2' से रवीना टंडन का धमाकेदार फर्स्ट लुक, यश और संजय दत्त के साथ आएंगी नजर
यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 चर्चा में हैं। फिल्म की धमाकेदार स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी वजह है। हाल में ही फिल्ममेकर्स ने KGF 2 से रवीना टंडन का लुक जारी किया है। रवीना के जन्मदिन के मौके पर KGF से उनका ये धमाकेदार लुक देखने को मिला। जिसे खुद रवीना ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इन तस्वीरों में वह काफी निडर और गंभीर दिखाई दे रही हैं।
रवीना टंडन ने KGF 2 से अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, क्रूरता को जवाब, पेश है KGF चैप्टर 2 से रामिका सेन। साथ ही रवीना ने फिल्ममेकर्स को अपने जन्मदिन पर इस शानदार गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद दिया। इस पोस्टर में रवीना टंडन महरून साड़ी पहने, चेहरे पर बिंदी लगाए और जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती दिख रही हैं। इस लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रवीना का किरदार कितना जबरदस्त होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications