एडल्ट फिल्म मर्दानी पाकिस्तान में हुई बैन
मुंबई। यशराज बैनर की फिल्म मर्दानी के रिलीज में पाकिस्तान ने रोड़ा अटका दिया है। फिल्म भारत में तो रिलीज हो गई, मगर पाकिस्तान ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने की वजह से रिलीज करने से इंकार कर दिया गया है। जिसक चलते फिल्म मर्दानी पाकिस्तान में प्रतिबंधित हो गई है।

मर्दानी यश राज फिल्म्स के बैपर तले बनी फिल्मी है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से फिल्म में 7 कट्स करने को कहा गया। लेकिन फिल्म की क्रिएटीव टीम को लगा कि इससे फिल्म का नैरेशन पूरा खराब जाएगा। ये बदलाव फिल्म के संदेश को बिगाड़ देंगे। आंतरिक चर्चा के बाद टीम ने फिल्म के साथ समझौत नहीं करने और इसे पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फैसला किया।
फिल्म में रानी ने एक सख्त पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। प्रदीप सरकार निर्देशित रानी मुखजी की फिल्म "मर्दानी" बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के पहले दिन करीब 7-8 करोड़ का बिजनेस करने की उम्मीद है। फिल्म करीब 1300 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications