भारती सिंह ड्रग्स गिरफ्तारी पर राखी सावंत- मंत्री का बेटा क्यों नहीं पकड़ा, सबके खून में ड्रग्स निकलेगा
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया। टीवी इंडस्ट्री में भारती के कई करीबी लोग इस मामले से चौंक गए। फिलहाल भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल चुकी है।
भारती सिंह ने एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जहां पर वो ये बता रही हैं कि उन्होंने इस बात पर यकीन नहीं है कि भारती और हर्ष ड्रग्स का उपयोग कर सकते हैं। भारती सिंह ने ये सवाल उठाया है कि केवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के घर पर ही क्यों छापे मारे जा रहे हैं।

इसमें कोई मंत्री या नेता के बेटे का नाम सामने क्यों नहीं आता है। राखी सावंत ने कहा है कि भारती सिंह इंडिया के नंबर 1 के कॅामेडियन हैं। मैं उनके बहुत करीबी रिश्ते में हूं। राखी सावंत ने कहा है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की ड्रग्स की खबर सुनकर उनके पांव तले की जमीन खिसक गई।


Click it and Unblock the Notifications