मिस वर्ल्ड 2000 में मेरा चेहरा जल गया था, किसी ने मुझे पीछे से धक्का दिया- प्रियंका चोपड़ा का खुलासा
बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जहां पर करियर के पहले पड़ाव से लेकर वर्तमान से जुड़े कई किस्सों पर प्रियंका चोपड़ा बात करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा ने जिसका खुलासा किया है वो है साल 2000 मिस वर्ल्ड का।
इस खूबसूरती के ताज को जितने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में बड़ा कदम रखा। आज वह बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस होने के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

इतने साल गुजर जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ये खुलासा किया है कि मिस वर्ल्ड इवेंट के दौरान उनके साथ एक खतरनाक जानलेवा हादसा हो गया था। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जिमी फॅालन के शो द टुनाइट शो में इसका किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि उनके लिए कुछ भी आसान नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications