बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के सिलसिले में बर्लिन में हैं और इत्तेफाक की बात है प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी विदेशी दौरे के सिलसिले में बर्लिन में हैं और नरेंद्र मोदी ने अपनी बिजी शेड्युल में से समय निकालकर प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की।
प्रियंका चोपडा ने प्रधानंत्री मोदी के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें मोदी ब्लैक सूट में तो प्रियंका चोपड़ा सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी भी जताई और लिखा कि "इतने व्यस्ततता के बावजूद मिलने के लिए समय निकालने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।"

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों चार देशों की विदेश यात्रा पर हैं जिसमें सबसे पहले बर्लिन पहुंचे हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी फिल्म बेवॉच के प्रमोशनल के सिलसिले में बर्लिन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
