तो इस बात पर चिढ़ गईं प्रीति जिंटा.. कहा- हां, टाईगर जिंदा है..और.....
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर किसी की चहेती हैं और हर कोई उनसे उतना ही प्यार करता है। उनके वन लाइनर्स मजेदार होते हैं और साथ ही वो काफी मस्ती भी करती हैं। एक बार उन्होंने ऐसा ही अपने ट्वीट के जरिए किया जो काफी मजेदार है।
दरअसल हुआ ये कि ट्विटर पर प्रीति को बार बार प्रीतम जिंटा बोला जा रहा था जिससे चिढ़कर प्रीति जिंटा ने अपनी बात ट्विटर पर रखी और बताया कि प्रीतम सिंह जिंटा के पीछे की असली कहानी क्या है। ये काफी मजेदार भी है।आप भी देखिए प्रीति जिंटा का ट्वीट।

इसके बाद प्रीति जिंटा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा और अपने नाम के बारे मजेदार तरीके ले ट्वीट किया। प्रीति जिंटा ने ये भी बता दिया कि उनका नाम प्रीतम सिंह जिंटा नहीं है और साथ टाइगर जिंदा है को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी बयां की।
वाकई प्रीति जिंटा का कोई जवाब नहीं है। वो हमेशा से ऐसी ही थीं और अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उम्मीद है कि अब आगे से कोई उन्हें प्रीतम सिंह जिंटा बुलाने की गलती नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications