शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री प्रणिता सुभाष, अजय देवगन की भुज और हंगामा 2 से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री प्रणिता सुभाष विवाह के बंधन में बंध गई हैं। प्रणिता सुभाष ने बिजनसमैन नितिन राजू से शादी की है। दोनों ने 30 मई को परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रणिता और नितिन ने बेंगलुरू में एक छोटे से समारोह में शादी की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अपनी शादी को बड़े स्तर पर करना चाहते थे लेकिन कोविड की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। शादी के बाद इन दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Pranitha Subhash

प्रणिता और नितिन राजू ने इस मौके पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा- "हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने 30 मई को शादी कर ली है। हमें अफसोस है कि हम आपको शादी की फाइनल डेट के बारे में नहीं बता पाए क्योंकि कोरोना के कारण शादी से एक दिन पहले तक हमने तय नहीं किया था कि हम शादी कब करेंगे।"

साथ ही उन्होंने लिखा कि कोरोना की बिगड़ती स्थिति थम जाने के बाद वह शादी का जश्न मनाएंगे। बता दें, प्रणिता सुभाष इस साल बॉलीवुड फिल्मों में भी कदम रखने वाली हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' और प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी, परेश राव और मीज़ान जाफरी के साथ प्रणिता नजर आने वाली हैं।

हाल ही में प्रणिता ने अफसोस जताया था कि हंगामा 2 थियेटर में रिलीज नहीं हो पा रही है। फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। उन्होंने कहा, हंगामा और भुज दोनों फिल्मों को लेकर मुझे उत्साह है। लेकिन भुज मुख्य तौर पर हीरो प्रधान फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X