एक्ट्रेस कश्मीर जाने का कर रही थी प्लान, तभी हसीना के पाकिस्ती फ्रेंड ने कहा- 'कलमा पढ़ो वरना अंजाम...'

Payal Ghosh

Payal Ghosh On His Pakistani Friend: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि अब एक एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला दावा कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी एक्टर काफी डरा देने वाली धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर जाने की प्लानिंग बनाई थी लेकिन धमकी की वजह से वो डर गई हैं।

पाकिस्तानी दोस्त ने किया धमकी भरा मैसेज

पायल, जो अपने ट्रिप का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, अब वो इस बारे में सोच रही हैं कि वो कश्मीर जाएं या ना जाएं। खासकर उस शख्स से डरावने मैसेज के बाद जिसे वह कभी अपना दोस्त मानती थी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त की धमकी उन्हें परेशान कर देने वाली थी।

दोस्त से शेयर की थी प्लानिंग

इस घटना के बारे में बात करते हुए, पायल ने शेयर किया, "यह बिल्कुल घिनौना है। मैंने कश्मीर में अपने ट्रिप का इंतजार करते हुए पाकिस्तान के एक एक्टर फ्रेंड के साथ अपनी ट्रिप की प्लानिंग को शेयर किया था। मेरे टिकट एक हफ्ते पहले बुक हो गए थे। हालांकि, अब मैं परेशान हूं कि क्या मुझे इस ट्रिप पर जाना चाहिए भी कि नहीं।"

'कलमा पढ़ो नहीं तो...'

पायल ने कहा, "पहले से ही देश में अनिश्चितता का माहौल है और इन सबके बीच जब आपको ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जिससे कि आपको लगने लगता है कि देश में सुरक्षा का माहौल नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कलमा सीखूं, नहीं तो मुझे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह सुनने के बाद से मैं असल में गुस्से में हूं। यह घटना पाकिस्तान के लोगों के लिए मजाक की बात लगती है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे ऐसी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती करने का अफसोस है। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जिन्हें हमने खो दिया है उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हम सबकी रक्षा करें।"

शुक्रवार (25 अप्रैल) को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरे एक पाकिस्तानी क्टर दोस्त ने मुझसे कहा कि कश्मीर में आना है तो कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम पता है... यह सुनकर मैं गुस्सा और आगबबूला हो गई हूं।"

हाल ही में पहलगाम में हुई घटना, जिसमें आतंकवादियों ने नागरिकों और पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसने एक बार फिर संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: payal ghosh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X