परिणीति चोपड़ा ने जोमैटो डिलिवरी बॅाय के सपोर्ट में उठाई आवाज- महिला को सजा दिलाना है, ये शर्मनाक है
सोशल मीडिया इन दिनों बड़ी ताकत बन गया है। जहां आम से लेकर खास तक हर कोई अपने साथ हुई घटना को पोस्ट कर इंसाफ मांगता है। ठीक ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ। जहां पर मारपीट की घटना सामने आई। बेंगलुरू की एक मॅाडल और मेकअप आर्टिस्ट का बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
जहां पर महिला ने ये बताया कि कैसे डिलिवरी बॅाय ने उनके साथ खाना देने के नाम पर मारपीट की। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए जोमैटो के एक फूड डिलिवरी बॅाय पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था।

नतीजा ये हुआ कि जोमैटो ने उस फूड डिलिवरी एजेंट को नौकरी से निकाल दिया। इस खबर के वायरल होने के बाद भी जोमैटो के फूड डिलिवरी एजेंट का भी पक्ष सामने आया जो कि काफी चौंकाने वाला था। इसके सपोर्ट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सामने आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications