..................... नुसरत जहां के बिगड़े बोल, मुस्लिम क्षेत्र में दे डाला ऐसा बयान? Actress Nusrat jahan speaks on Muslim during rally - Hindi Filmibeat

नुसरत जहां के बिगड़े बोल, मुस्लिम क्षेत्र में दे डाला ऐसा बयान? तेजी से वायरल!

अभिनेत्री नुसरत जहां काफी समय से अपने राजनीतिक करियर को लेकर चर्चा में हैं और विवादित बयानों और कामों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने तरह से जीवन जीती हैं और मुस्लिम होने के बाद भी काफी कुछ ऐसा करती हैं जो कि विवादों में आ जाता है। इस समय उनको लेकर ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। पता चला है कि उन्होने एक विवादित बयान दिया है।

तृणमूल कॉंग्रेस से नुसरत जहां सांसद हैं। पूर्व अभिनेत्री कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अपने पार्टी की प्रचार के लिए पहुंची थीं जहां पर उन्होने एक ऐसा बयान दे डाला जो कि विवादित बताया जा रहा है।

nusrat jahan, नुसरत जहां

हालांकि उन्होने भाषण देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि भाजपा कोरोना वायरस से भी ज्याद खतरनाक है। उन्होने अपने भाषण में कहा कि.. 'यहां पर आए सभी लोग अपनी आंख खोल कर रखें

भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और लोगों के बीच दंगे कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।'

इसके बाद से लगातार उनका बयान वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि नुसरत डराने के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग कर रही हैं ताकि मुस्लिम इस बात से डर जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X