मौत के मंजर को देख टूटीं नुसरत भरूचा, लिखा इमोशनल पोस्ट- ' कोरोना की वजह से उजड़ रहे कई परिवार'

कोरोना का दर्दनाक मंजर हर किसी को इमोशनल कर दे रहा है। देश में कोविड-19 को लेकर भयावह स्थिति है, आए दिन कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में छलांग एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने इमोशनल पोस्ट लिखा। हर किसी की तरह नुसरत भरूचा से भी कोविड की ये स्थिति देखी नहीं जा रही।

नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, रोजाना मैं कोरोना की वजह से मरने वालों के बारे में सुन रही हैं। आए दिन कई जिंदगी खराब हो रही है, परिवार टूट रहे हैं। इन सबको देखकर दिल टूट रहा है बहुत दुख हो रहा है कि आखिर हमारे आसपास क्या हो रहा है।

 nushrat bharucha

वह आगे लिखती हैं कि इस भयानक स्थिति में मैं कुछ भी कहने में असमर्थ हूं। बस सब कुछ महसूस किया जा सकता है। मुझे गहरा धक्का लगा है। बस हम यही कह सकते हैं कि घर पर रहो, सेफ रहो।

लेकिन मैं मेरा घर सिर्फ ये चार दीवारी नहीं है, मेरा घर तो हमारा देश है जो इन सब लोगों से बना है, और हम सुरक्षित नहीं है। अंदाजा तक नहीं है कि हम किस दुनिया में जा रहे हैं, क्या भविष्य होगा।

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस ने किया रिएक्ट

नुसरत के पोस्ट पर कई फैंस ने भी कमेंट्स किया और उनकी बातों से सहमति जताई। वहीं कुछ यूजर्स ने नुसरत को ही सुना डाला कि आप सेलेब्स ही वेकेशन मनाने बाहर जाते हो।

अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं

अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं

नुसरत भरूचा पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं, ये फिल्म है रामसेतु। रामसेतु में अक्षय और नुसरत के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में हैं।

अजीब दास्तान्स (Ajeeb Daastaans)

अजीब दास्तान्स (Ajeeb Daastaans)

हाल में ही वेब सीरीज अजीब दास्तान्स में नुसरत भरूचा नजर आईं। इसमें उनकी शानदार एक्टिंग की जमकर प्रशंसा हुई।

नुसरत भरूचा का सईया जी

नुसरत भरूचा का सईया जी

कुछ दिन पहले नुसरत भरूचा हनी सिंह के सॉन्ग सईया जी में नजर आईं। इस गाने ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X