Nilu Kohli: अभिनेत्री नीलू कोहली ने अपने पति की मौत को लेकर बयां किया दर्द

Nilu Kohli

Nilu Kohli: मनोरंजन जगत की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री नीलू कोहली ने पहली बार अपनी पति हरमिंदर सिंह कोहली के निधन पर पहली बार बात की और अपना दर्द बयां करते हुए अपने जिंदगी के बारें में बताया है।

गौरतलब है कि, टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में नाम कमा चुकी नीलू कोहली के पति का बीते दिनों निधन हो गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस का परिवार काफी बुरे वक्त से गुजर रहा है।

दरअसल नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन 24 मार्च 2023 को हुआ था। हार्ट फेल होने के कारण हरमिंदर सिंह कोहली की मौत हो गई थी। वहीं, पति के जाने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस की हालत काफी खराब रही।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीलू कोहली ने पति के निधन के बारे में बात की है और अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पहले कुछ दिन कैसे बीते, मैंने ऐसा कभी अनुभव नहीं किया है। दिल में दर्द क्या होता है। यह एक शारीरिक दर्द है।

आगे उन्होंने कहा कि- ढाई बजे उन्होंने मुझे फोन किया था, मैं पूजा के लिए तैयार हो रही थी और बेटी भी लेट थी। उस वक्त मैं बहुत जल्दी में थी और मैंने उन्हें कहा कि मैं आपसे बाद में बात करती हूं। यह मेरे उनके लिए आखिरी शब्द थे। जब मैंने उन्हें देखा तो मैं समझ गई थी कि चीजें ठीक नहीं थी। जब कोई बीमारी होकर जाता है, तो लोग मानसिक रूप से तैयार होते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इससे मैं खुद को कैसे संभालूं।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि, बेटे और पति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। वह बिजनेस में हाथ न बटाने की बात करते थे। उन्होंने आगे कहा कि- जब आज वह नहीं है तो बेटा बहुत जिम्मेदार हो गया है और अपने पिता के बिजनेस को संभाल रहा है।

इस सबको लेकर एक्ट्रेस ने लोगों ने निवेदन किया कि उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दें और अकेले में शोक मनाने दें। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर नीलू कोहली के कुछ वीडियो वायरल हुए थे उस वक्त के जब उनके पति का निधन हुआ था, यह सब शायद एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया इसीलिए उन्होंने वक्त मांगा है।

More from Filmibeat

Read more about: nilu kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X