नतालिया हुईं टॉपलेस, पीठ पर बनवायी ओबामा-मोदी की टैटू पिक्स
मुंबई। देश के लिये यह गौरव की बात थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ओबामा की भारत यात्रा पर देश भर के लोगों ने खासा उत्साह जताया। ऐसे में बॉलीवुड से भी तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिये ओबामा का स्वागत किया। तो अभिनेत्री नतालिया कोज़ीनोवा कैसे पीछे रह सकती थीं। नतालिया ने अपने शरीर पर ओबामा और मोदी का टैटू बनवा कर यह खुशी व्यक्त की।
नतालिया ने कहा कि भारत और अमेरिका को करीब आता देख खुशी व्यक्त की। नतालिया यूक्रेन की रहने वाली हैं, लेकिन भारत से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने अपनी पीठ पर मोदी और ओबामा का टैटू छपवाया और कहा कि यह टैटू दोनों देशों को सैल्यूट के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने वालों को भी सलाम करता है।
नतालिया ने कहा कि आतंकवाद को पूरी दुनिया से खत्म करना बेहद जरूरी है। आईएसआईएस से लेकर आईएसआई तक इसे बढ़ावा दे रहे हैं और पाकिस्तान को भी यह बात समझनी चाहिये। नतालिया ने कहा कि वो भारतीय संस्कृति से बेहद प्रेम करती हैं, लेकिन जो तरीका उन्होंने अपनी बात रखने के लिये अपनाया, उसकी इजाजत भारतीय संस्कृति कतई नहीं देती है।
खैर तस्वीरों के साथ नतालिया के कुछ शब्द स्लाइडर में पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











