बर्थडे पार्टी में ड्रग्स लेते पकड़ी गई एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार- अदालत में पेश करने के बाद मिली जमानत

मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में छापा मारकर मुंबई पुलिस ने तेलुगु एक्ट्रेस नायर शाह और उनके दोस्त साजिद हुसैन को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इन पर बिना इजाजत होटल के कमरे में बर्थडे पार्टी करने और ड्रग्स का सेवन करने का आरोप है। सोमवार दोपहर दोनों को स्थानीय बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रविवार को चल रही इस पार्टी के दौरान ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी कि वहां ड्रग्स के साथ पार्टी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात करीब 3 बजे होटल में छापा मारा और एक्ट्रेस को उसके दो दोस्तों सहित गिरफ्तार कर लिया। वो सभी चरस का सेवन कर रहे थे।

Naira Shah

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस दौरान छापा मारा गया, तीनों नशे का सेवन कर रहे थे। एक्ट्रेस के जन्मदिन की पार्टी थी। छापा मारने के बाद, सोमवार सुबह एक्ट्रेस का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद अगर एक्ट्रेस की बॉडी में तय मात्रा से ज्यादा ड्रग्स मिलती है, तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।

इनके साथ मौजूद गोवा के रहने वाले एक अन्य शख्स रेड के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल उसकी भी तलाश जारी है। बता दें, नायरा ने फिल्म तेलुगु फिल्म मिरुगा, बुर्रा कथा और इ-ई में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X