गोवा में फंसी एक्ट्रेस नफीसा अली - कहा ना खाना है, ना दवा, कैंसर मरीज़ थी, कहां लाईन लगाऊं?
मशहूर एक्ट्रेस नफीसा अली इस समय लॉकडाउन के बीच गोआ में फंसी हुई हैं। ना उनके पास खाने को ज़्यादा सामान है और ना ही उनकी दवाईयों का स्टॉक मिल पा रहा है। नफीसा ने अपनी परेशानी ट्विटर पर शेयर की।
गौरतलब है कि नफीसा एक कैंसर मरीज़ रह चुकी हैं और ऐसे में उन्हें दवाईयां और सही खाना दोनों ही बहुत ज़रूरी है। हालांकि उनके ट्वीट के बाद ही गोआ प्रशासन ने उनसे संपर्क किया।

नफीसा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं खुद के लिए परेशान नहीं हूं, मैं केवल उन परेशान लोगों के लिए आवाज़ हूं। दो दिन पहले, एक दोस्त मुझे सब्ज़ी देकर गया। लेकिन और भी बूढ़े लोग हैं जिन्हें कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। उनका क्या? कुछ ही दुकानें खुली हैं जिनके सामने लंबी लाईनें लगी हुई हैं।
नफीसा ने सवाल उठाया - आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि बूढ़ लोग इतनी लंबी लाईन में खड़े होंगे। मैं कैंसर की मरीज़ रह चुकी हूं, मैं इतनी देर सूरज की रोशनी में नहीं खड़ी हो सकती हूं। इन्हें लॉकडाउन घोषित करने से पहले कम से कम 24 घंटे का वक्त देना चाहिए थे। लोग खुद को तैयार कर पाते।


Click it and Unblock the Notifications