मोना सिंह की शादी की पहली तस्वीर वायरल- लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नजर आईं
कई शानदार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकीं अभिनेत्री मोना सिंह ने शादी कर ली है और उनकी शादी की पहली तस्वीर अब सामने आई है। गौरतलब है कि मोना सिंह ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम को अपना जीवनसाथी बनाया है। मोना सिंह ने श्याम के साथ गुरुद्वारे में शादी जहां से उनकी तस्वीर सामने आई है। मोना सिंह लाल जोड़े में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं।
बता दें कि मोना सिंह की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। इस तस्वीर में आपको नजर आएगा कि मोना और श्याम शादी की रश्में निभा रहे हैं और उनके साथ शादी कराने वाले शख्स भी मौजूद हैं।

हाल ही में मोना सिंह के मेंहदी की रश्में भी हुई थीं जिसमें उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त नजर आए थे। मोना सिंह ने मेंहदी की तस्वीरें साझा कीं थीं।
मोना सिंह को टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से एक पहचान मिली थी और इसके बाद वो छा गई थीं। उनको आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 3 इडियट्स में भी देखा गया था। मोना को सर्वश्रेंष्ठ अभिनेत्री के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











