सुशांत के बाद दिल तो आवारा एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का निधन, मौत से पहले लिखा- मृत्यु शैय्या पर हूं
साल 2020 सिनेमा के लिए बीते चार महीने में कई दर्द लेकर आया है। सबसे ज्यादा झटका इस वक्त फैंस को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हुआ है। वहीं इस बीच रविवार को खबर आयी कि बेहद कम उम्र में दिल तो आवारा है फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का भी निधन हो गया है।
Recommended Video
Divvya Chouksey Death; मरने से पहले लिया ये Note जो आपको रोने पर मजबूर कर देगा | FilmiBeat
हालांकि उनके मौत की वजह कैंसर रही है। बीते 2 साल से वह कैंसर से पीड़ित थीं। इस बारे में केवल उनके करीबी लोगों को जानकारी थी। दिव्या की कजिन सौम्या अमीश वर्मा ने फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी दी।

लेकिन इससे पहले दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी मैसेज लिखा था, जो कि वायरल हो रहा है। जहां पर दिव्या ने अपने जिंदगी और मौत के बीच बच कुछ समय की गिनती को जाहिर किया था। जो कि काफी दुखद है।


Click it and Unblock the Notifications