एक्ट्रेस अपने ही रिश्तेदार की लड़की के जिस्म का करने वाली थी सौदा, एक्टिंग का लालच देकर S*x रैकेट में...

Minu Munir

Minu Munir arrest: बुधवार रात को तमिलनाडु पुलिस ने एक्ट्रेस मिनु मुनिर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की को सेक्स रैकेट में फंसाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, मिनु को केरल के एर्नाकुलम जिले के अलुवा इलाके से पकड़ा गया, जहां वह अपनी एक रिश्तेदार युवती को सेक्स माफिया के हवाले करने वाली थीं। गुरुवार सुबह उन्हें चेन्नई ले जाया गया।

फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री का दिया लालच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनु मुनिर ने पीड़िता को झांसा दिया था कि वह उसे तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम दिला सकती हैं। इस भरोसे में आकर युवती उनके साथ तमिलनाडु जाने को तैयार हो गई, लेकिन असल में मिनु का इरादा उस लड़की को सेक्स रैकेट में बेचने का था। बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2014 की एक घटना से जुड़ा है, जिसकी जांच अब चल रही है।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार

यह पहली बार नहीं है जब मिनु मुनिर पुलिस के शिकंजे में आई हैं। पिछले महीने भी उन्हें बदनाम करने (मानहानि) के केस में गिरफ्तार किया गया था। यह केस फिल्म डायरेक्टर बालचंद्र मेनन ने उनके खिलाफ दर्ज कराया था।

डायरेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप

मिनु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि फिल्म 'डे इंगोट्टू नोक्किये' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर बालचंद्र मेनन ने उनका यौन शोषण किया था। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दी थी। लेकिन बालचंद्र मेनन का कहना था कि मिनु झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब कर रही हैं।

बेल पर मिली थी रिहाई

मानहानि के इस मामले में मिनु मुनिर को कोच्चि इन्फोपार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अब, सेक्स रैकेट मामले में उन्हें तिरुमंगलम पुलिस ने हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

More from Filmibeat

Read more about: human trafficking
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X