रिया के सपोर्ट में उतरीं मिनिषा लांबा- 'वह पीड़ा से गुजर रही हैं, कानून को अपना काम करने दें'
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती लगातार जांच एजेंसियों का सामना कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती लगातार आलोचना भी सह रही हैं। रिया लगातार मीडिया ट्रायल का आरोप भी लगाती आई हैं। इसके बाद कई स्टार्स उनके समर्थन में भी नजर आए। एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं मिनिषा लांबा ने हाल में ही सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कई ट्वीट किए।
उन्होंने कहा, रिया चक्रवर्ती के बोलने के बाद हमें महसूस होगा कि इतने हफ्तों से हम अपना एक पूर्वानुमान और पुरानी सोच के जरिए उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। जहां एक तरफ वह इस दुख से गुजर रही हैं तो दूसरी तरफ वह भी हमारी तरह इन सवालों के जवाब ही ढूंढ रही हैं।
मिनिषा ने अगले ट्वीट में लिखती हैं, हमारे देश की न्याय व्यवस्था सबसे बड़ी और निष्पक्षता के लिए जानी जाती है। आप सब भी इसमें यकीन रखिए। हर किसी की जिंदगी में, स्वतंत्रता में और किसी शख्स के जीवन की गरीमा को ठेस न पहुंचाया जाए। हमारी न्याय प्रणाली और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हमें यहां किसी भी प्रकार का न्यायाधीश और जूरी न बनने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











