मीरा चोपड़ा को ट्विटर पर मिली दुष्कर्म की धमकी- जूनियर एनटीआर के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। गौरतलब है कि वो साउथ की काफी बड़ी एक्ट्रेस हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्होने उतना बड़ा नाम नहीं कमाया है। इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि उनको दुष्कर्म की धमकी दी गई है। बता दें कि इसके बाद साइबर पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है और ये सब मीरा ने काफी परेशान होने के बाद किया है।
गौरतलब है कि वो जूनियर एनटीआर की फैन नहीं है और यही बात सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी भारी पड़ गई। जूनियर एनटीआर के फैंस ने उनको काफी भद्दी भद्दी गालियां दी हैं। ये सारा मामला तब शुरु हुआ जब उन्होने ट्विटर पर एक सेशन रखा था जिससे वो फैंस से बात कर रहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











