कोरोना महामारी के बीच मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की अफवाह, एक्ट्रेस की नई तस्वीरें देख चौंक जायेंगे
बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनती की जाती है मीनाक्षी शेषाद्रि की। बीते दिनों ये रिपोर्ट सामने आयी कि उनका निधन हो गया है। उनके मौत की अफवाह कोरोना महामारी के दौरान तेजी से वायरल हुई।
लेकिन ये खबर झूठी निकली। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट कर ये बता दिया है वह पूरी तरह से ठीक है। और इस तरह की किसी भी अफवाह पर यकीन नहीं किया जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जहां वह योग की मुद्रा में बैठी हुई हैं। लेकिन ये उनकी असली आईडी है या नहीं इसपर संशय है। लेकिन ये खबर तय है कि वह ठीक है और अपने परिवार के साथ हैं।

इससे सभी वाकिफ है कि 80-90 के दशक के दौरान मीनाक्षी की गिनती बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेसेस में हुआ करती थी। अपने जीवन के 15 साल एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा को दिया। कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने सिनेमा से ऐसी दूरी बना लीं कि पूरी तरह से गायब हो गईं। आज जब आप मीनाक्षी शेषाद्रि को देखते हैं तो आप उन्हें पहचान ही नहीं पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











