मीनाक्षी शेषाद्रि की फिटनेस देख हैरान फैंस, 58 साल की उम्र में बला की खूबसूरत, देखिए 6 नया लुक
बॅालीवुड की खूबसूरत सदाबहार एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि की नई तस्वीर सामने आयी है। जिसे देखने के बाद पहली झलक में आप पहचान नहीं पायेंगे कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन हैं? एक्ट्रेस के नाम से मौजूद ट्विटर अकाउंट पर एक नई तस्वीर सामने आयी है। उन्होंने अपने बाल के जरिए खुद को नया लुक दिया है।
एक्ट्रेस के ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर हुई है जहां वह शॉर्ट हेयर कट में काफी खूबसूरत और चेहरे पर हल्की सी स्माइल के साथ नजर आ रही हैं। इससे सभी वाकिफ है कि 80-90 के दशक के दौरान मीनाक्षी की गिनती बॅालीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में हुआ करती थी। खूबसूरती और दमदार अभिनय के जरिए मीनाक्षी शेषाद्रि ने जीवन के 15 साल हिंदी सिनेमा को दिया। अचानक वह गायब हो गईं।

कई सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने सिनेमा से ऐसी दूरी बना दी कि वह पूरी तरह से गायब हो गईं। तीन साल पहले वह अपनी नई तस्वीरों के जरिए सामने आयीं। पहली नजर में उन्हें पहचानना और याद करना काफी मुश्किल हो गया। चलिए आपको दिखाते हैं मीनाक्षी शेषाद्रि की लेटेस्ट और पुरानी तस्वीरें।

परिवार के साथ यूनाइटेड स्टेट्स
एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ यूनाइटेड स्टेट्स में रहती हैं। साल 1995 में एक्ट्रेस ने बैंकर से शादी की। फिल्मों से दूर होकर वह परिवार की जिम्मेदारी में बिजी हो गई।

58 साल की उम्र में मीनाक्षी शेषाद्रि दिखती हैं ऐसी
58 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखा है। योग और सही डाइट उनके दिनचर्या में शामिल है। कोविड के दौरान योग करते हुए भी उनकी एक तस्वीर सामने आयी थी।

फैंस कर रहे हैं तारीफ
पहले और आज की तस्वीरें पर नजर डालते हैं तो एक्ट्रेस की खूबसूरती साफ देखते बनती है। मीनाक्षी के नए लुक की तस्वीर पर फैंस उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

1983 में हीरो फिल्म से डेब्यू , अब दिखती हैं ऐसी
मीनाक्षी ने साल 1983 में हीरो फिल्म से डेब्यू किया था। मेरी जंग, डकैत,दामिनी और घातक जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया।

क्लासिकल डांस सिखाती हैं
मीनाक्षी के पति का नाम हरीश मैसूर है। उनके दो बच्चे हैं। मीनाक्षी बीते कुछ सालों से विदेश में क्लासिकल डांस सिखाती हैंमीनाक्षी ने शादी के बाद से ही लाइमलाइट से दूरी बना ली थीं। वह पूरी तरह से फिल्म और फिल्मी करियर से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











