"घर से निकलते ही" एक्ट्रेस मयूरी कांगो ने गूगल से मिलाया हांथ- इंडिया में इस पद पर करेंगी काम
आपको एक गाना 'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही' तो जरुर याद होगा। इस फिल्म का नाम था 'पापा कहते हैं'। इसमें नजर आईं एक्ट्रेस मयूरी कांगो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर नजर आए थे जुगल हंसराज थे। मयूरी को लेकर इस समय एक बड़ी खबर आ रही है कि उन्होने गूगल जॉइन कर लिया है। बता दें कि उन्होने फिल्म इंडस्ट्री तो सन् 2000 में ही छोड़ दी थी लेकिन अब उन्होने कुछ अलग करने का फैसला लिया है।
बता दें कि एक्ट्रेस मयूरी अब गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड-एजेंसी बिजनेस हैं। इस खबर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और उनको काफी पद दिया गया है।

15 साल की उम्र में ही इस इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मयूरी ने सबको चौंका दिया था। उनके करियर के शुरुआत की बात करें को 1995 में आई नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'नसीम' से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
इसके बाद वह 'पापा कहते हैं' के अलावा 'बेताबी', 'होगी प्यार की जीत', 'बादल' और 'पापा द ग्रेट' जैसी फिल्मों में नजर आईं। यही नहीं, उन्होंने 'कहीं किसी रोज', 'किटी पार्टी', 'कुसुम' जैसे शोज भी किए। अब वो नए रोल में गूगल के साथ नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications