बिकिनी वर्कआउट में मंदिरा बेदी ने बताया ऐसे बढ़ेगा ऑक्सीजन लेवल, Video देख फैंस के उड़ गए होश
बॅालीवुड में ऐसे तो कई एक्ट्रेसेस हैं जो कि अपनी फिटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन बहुत कम ऐसी स्टार्स हैं जो कि शादी और मां बनने के बाद भी अपनी फिटनेस और बिकिनी बॅाडी से लोगों के लिए प्रेरणा बनती हैं। जो ये बताती हैं कि फिट रहने के लिए सही उम्र और सही समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।
इस फेहरिस्त में नाम शामिल है मंदिरा बेदी का। कोरोना के इस कठिन हालात में मलाइका अरोड़ा के बाद अब मंदिरा बेदी भी लोगों को गाइड करते हुए दिख रही हैं। मंदिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ये बताने की कोशिश की है कि कैसे शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकते हैं। जो कि इंटरनेट पर काफी तेजी से देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications