गंंभीर हालत, एक्ट्रेस मालवी पर चाकू से 4 बार हमला, कंगना ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री की यही सच्चाई
शादी के लिए इंकार करने के बाद एकतरफा प्यार के मामले में एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से कई बार हमला किया गया। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक्ट्रेस पर ये जानलेवा हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला करने वाला युवक एक्ट्रेस पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन मालवी इसके लिए लगातार मना कर रही थी।
एक तरफा प्यार के चलते उन पर ये हमला हुआ है। एक्ट्रेस फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में गंभीर हालत में लाई गई हैं। जहां पर उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मालवी मल्होत्रा पर एक नहीं बल्कि चाकू से तीन-चार बार गहरे वार किए गए हैं।

इस मामले में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि मालवी पर हुए इस हमले पर कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है और मालवी के साथ खड़े होने का दावा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











