मैंने 20 से 30 फिल्में छोड़ दी, मैंने वो सब नहीं किया जो ठीक नहीं लगा- मल्लिका शेरावत का खुलासा!
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर से अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में है। मल्लिका ने कहा है कि उन्हें अपने करियर के दौरान 20 से 30 फिल्में छोड़नी पड़ी। इसकी वजह उनका बोल्ड किरदार रहा है ये कुछ और मल्लिका ने इसका भी खुलासा किया है। याद दिला दें कि मल्लिका शेरावत को लोकप्रियता मर्डर फिल्म से मिली।
ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई। अपने सांग और बोल्ड सीन को लेकर मल्लिका इस फिल्म के बाद कई सालों तक हिंदी सिनेमा पर छाई रही। यहां तक कि उनके नाम के साथ मर्डर गर्ल भी जुड़ा। मल्लिका को इस वजह से सोशल मीडिया पर भी आलोचना झेलनी पड़ी है। उनसे कई ट्रोलर्स ने ये भी कहा है कि रेप जो हो रहे हैं उसकी जिम्मेदार वो हैं।

मल्लिका ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि फिल्मों में जो उनकी इमेज है असल जिंदगी में वो उससे काफी अलग हैं। फिल्मों को पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications