Video दिवाली पर लहंगा में मलाइका अरोड़ा का डांस, कहा- लक्ष्मी का वास हो कोरोना का नाश हो
कोरोना होने के बावजूद दिवाली का उत्साह कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में दिवाली का रंग साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में दिवाली को लेकर एक्ट्रेस का रंग स्टाइल और ग्लैमर से भरा पड़ा है। मलाइका अरोड़ा इस फेहरिस्त में सबसे आगे दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनेे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
जहां पर वह लाल लहंगा पहनकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि स्टाइल और ग्लैमर के मामले मेें मलाइका अरोड़ा किसी से कम नहीं हैं। इस वीडियो के साथ मलाइका ने अपने फैंस को दिवाली औऱ धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि धनतेरस और दिवाली के इस शुभ अवसर पर कामना करती हू कि आप सभी के घर पर लक्ष्मी जी का निवास हो और कोरोना का नाश हो। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा रेड लहंगा और सफेद चुन्नी और ब्लैक ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं। हमेशा की तरह मलाइका इस वीडियो में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications