अभिनेत्री माही गिल ने रचाई दूसरी शादी, जानें किसे बनाया हमसफर, पढ़ें पूरी डीटेल

Mahie Gill confirms her wedding with Ravi Kesar: बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय की हर फिल्म में तारीफ होती है लेकिन बीते कुछ सालों से वो शो बिज से दूर हैं। अब अभिनेत्री की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार माही गिल ने शादी कर ली है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार माही गिल ने अभिनेता और बिजनेसमैन रवि केसर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। रवि केसर और माही ने वेब सीरीज 'फिक्सर' में साथ काम किया है। रिपोर्ट की मानें तो माही गिल ने अब मुंबई से अपना बेस लोकेशन गोवा कर लिया है।
Recommended Video
माही गिल अपनी बेटी वेरोनिका और पति रवि केसर के साथ गोवा में रहती हैं। हालांकि, दोनों की शादी कब हुई है इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माही गिल ने ये जरूर कंफर्म किया है कि उन्होंने रवि केसर संग ब्याह रचाया है।
47 वर्षीय माही गिल हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्राइवेसी पसंद करती हैं। 2019 में उन्होंने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि उनकी ढाई साल की एक बेटी है। तब माही गिल ने इंटरव्यू में कहा था- 'निजी वजह है कि मैंने सोशल मीडिया पर वेरोनिका की तस्वीर पोस्ट नहीं की। मैं एक बहुत ही निजी और शर्मीली इंसान हूं और मेरी जिंदगी में ऐसी बहुत सी चीजें हुई हैं जो कभी भी पब्लिकली नहीं आई हैं।'
बता दें कि माही गिल की यह दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेत्री ने 1992 में पंजाब के एक बिजनेसमैन से महज 17 साल की उम्र में शादी रचाई थी। हालांकि, यह शादी अधिक समय तक नहीं चली और दोनों अलग हो गए। फिल्मों की बात करें तो माही गिल ने, 'देव डी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 2', 'खोया खोया चांद' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











