दिल्‍ली में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस से छेड़खानी, सरेआम सड़क पर पटककर लूट-पाट

Bollywood actress looted in Delhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इस बार 25 वर्षीय एक्‍ट्रेस से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना दिल्‍ली में विश्‍वासनगर इलाके की है। दो अज्ञात बदमाशों ने एक्‍ट्रेस का सामान छीनने की कोशिश की और जब एक्‍ट्रेस ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में एक्‍ट्रेस जख्‍मी हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एक्‍ट्रेस कई हिंदी फिल्‍मों में काम कर चुकी है। गुरुवार की देर शाम एक्‍ट्रेस अपने घर जाने के लिये विश्‍वासनगर में ऑटो रिक्‍शा का इंतजार कर रही थी। एक्ट्रेस का घर आनंद बाजार इलाके में है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि 20 साल के दो अज्ञात लोगों ने उनसे सामान छीनने की कोशिश की।

जब एक्ट्रेस ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश एक्ट्रेस का आईफोन और पर्स छीन कर ले गए। पर्स में पांच हजार रूपए थे। पुलिस ने फार्स बाजार पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी और डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक्‍ट्रेस का नाम दिशा अरोड़ा बताया जा रहा है और वो चार्ली के चक्कर में' और 'पैरेलल इंटिरियर' फिल्म में काम कर चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X