लीजा हेडन ने शेयर की ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर..दिया संदेश

By Shweta

क्वीन में कंगना रनौत की दोस्त भूमिका से काफी पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं। लीजा हेडन इस साल मई में मां बनी हैं और अक्सर अपने बेटे जैक की तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लीजा हेडन ने एक और तस्वीर अपनी जैक के साथ शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

[ शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. BOX OFFICE पर 100 करोड़ पार!]

दरअसल लीजा हेडन ने अपनी और जैक की स्तनपान कराते हुए तस्वीर शेयर की है और साथ एक मजबूत संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा है कि कई लोग हैं जो मुझसे अक्सर पूछते हैं कि मैं फिट कैसे हूं और वजन कैसे कम पाई हूं।ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह में उन्होंने ये संदेश दिया है।

Recommended Video

Lisa Haydon BREASTFEEDING son Zack picture goes VIRAL | FilmiBeat

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है कि "मुझसे बहुत सी पोस्ट में यह पूछा गया कि बच्‍चे का जन्‍म होने के बाद मेरी जिंदगी में क्‍या बदलावा आए हैं। खासतौर पर वजन और फिटनेस को लेकर। इस ब्रेस्टफीडिंग वीक में कुछ श्रेय उसे देना चाहूंगी जो इसका असली हकदार है। बच्चे को जन्म देने के बाद स्तनपान ने मुझे वापस शेप में आने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्तनपान करवाना काफी चुनौतिपूर्ण और समय लेने वाला कार्य है। लेकिन यह अपने बच्चे के साथ जुड़े रहने का बहुत खूबसूरत जरिया है इसके अलावा इससे आपके बच्चे को पोषण मिलता है। मेरे ब्लॉग mycityforkids.com पर स्तनपान के बारे में पढ़िए। हैप्पी ब्रेस्टफीडिंग वीक।"

लीजा हेडन के अलावा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई एक्ट्रेसेस हैं जो ब्रेस्टफीडिंग का सर्मथन करती हैं। आपको बता दें कि इस साल 25वां ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह मनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X