आर्यन खान ड्रग केस में 2 बड़ा बयान- यह डरावना समय है, बेचारा बच्चा मुश्किल में फंस गया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी की। आर्यन खान के जेल में जाने और जमानत नहीं मिलने पर, लगातार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस कुब्रा सेट ने भी एक बड़ा बयान दिया है।
आर्यन खान ड्रग केस को लेकर कुब्रा ने सीधे तौर पर यह कहा है कि जिंदगी जीने के लिए यह बेहद डरावना वक्त है। उन्होंने यह तक बोला है कि सच जाने बिना लोग फैसला सुनाने लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कुब्रा सेट ने कहा कि यह बेहद खराब स्थिति है। यह बीते कई सालों से लगातार हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुबरा सेट ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह जिंदगी जीने का काफी खराब समय है। यहां पर आप जो भी करते हैं उसे जज किया जाता है। वह आगे कहती हैं कि यहां पर हर कोई अपने फैसले के साथ जल्दी सामने आता है और सच की परवाह किए बिना अपना फैसला सुना देता है।

यह बहुत ही दुख वाले हालात
कुब्रा सेट ने इस संबंध में आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों के लिए सच को बदला या ढाला नहीं जा सकता है। जब लोग एंटरटेनमेंट के लिए जोड़-तोड़ कर सच को बेचने लगते हैं तो यह बहुत ही दुख वाले हालात हैं। यह आज नहीं बल्कि कई सालों से होता आ रहा है। यह यकीनन दुर्भाग्यपूर्ण है।

वो सुपरस्टार का बेटा है?
आर्यन खान पर केस होने की एक वजह क्या सुपरस्टार शाहरुख का बेटा होना है, इस सवाल के जवाब पर कुब्रा ने कहा कि यह इस वजह से नहीं है कि वह एक सुपरस्टार का बेटा है। तलाक और फिर शादी की भी अटकलें लगाई जाती हैं। कई सारे अनुमान लगाए जाते हैं, खबर कहां पर हैं? यह सब मुझे केवल अटकलें लगती हैं। हम टीवी शुरू करते हैं और खबरें सुनते थे। मुझे आपके फैसले में कोई दिलचस्पी नहीं है।

आर्यन खान केस पर प्रकाश झा
डायरेक्टर प्रकाश झा ने भी आर्यन खान को लेकर अपना कमेंट दिया है। आर्यन खान पर प्रकाश झा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस मामले में कौन कॅामेंटकर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा जोकि शाहरुख का बेटा है। बड़ी मुश्किल में फंस गया है।


Click it and Unblock the Notifications