कृतिका चौधरी की मौत हादसा नहीं हत्या..पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की मुंबई में हत्या हुई थी इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में हुआ।
हाल में ही मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाई गई मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की मौत प्रथम दृष्टि में भले हादसा लग रही हो लेकिन अब ये बात साफ हो गई है कि उनकी मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद साफ हो गया है कि कृतिका की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है।
[ Confirm.. सलमान खान ने फिर छीना आमिर की डेट.. 'किक 2' की रिलीज डेट FINAL]
कृतिका का शव अंधेरी स्थित फ्लैट में पाया गया था। मृत्यु के लगभग 4 दिनों के बाद जब शव से दुर्गन्ध आनी शुरू हुई तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिसे ने अपने बयान में भी कहा था कि पहली नजर में ये हत्या की घटना लग रही है। घर के एसी को भी ऑन छोड़ दिया गया ताकि बदबू बाहर ना जाए।

पुलिस के अनुसार कृतिका के कृतिका के घर से हाथ में पहना जाने वाला नुकीला पंच बरामद हुआ है. शक है कि हत्या उसी से की गई है। साथ में खून से सनी एक शर्ट और टी शर्ट भी मिली है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द हत्या करने वालों का पता चल जाएगा।
कृतिका पेशे से मॉडल और अभिनेत्री थी। वो हरिद्वार से मुंबई आईं थीं। कृतिका ने टीवी सीरियल में काम करने के अलावा फिल्म 'रज्जो' और 'मुंबई कैन डांस साला' जैसी फिल्मों में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











