साकी गर्ल कोएना मित्रा का दर्दनाक खुलासा- मेरी प्लास्टिक सर्जरी के बाद इंडस्ट्री ने साथ नहीं दिया
मुसाफिर फिल्म के साकी साकी गाने से लोकप्रिय कोएना मित्रा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक खुलासा किया है। कोएना मित्रा काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं। कोएना मित्रा को बिग बॅास 13 में भी देखा गया था। कोएना मित्रा ने बीते कुछ सालों में अपने लुक में काफी बदलाव किए। ऐसे में कोएना मित्रा ने बताया कि जब उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई तो फिर बॅालीवुड ने उनसे दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने एक वेबसाइट से बातचीत में अपना दर्द जाहिर किया है।
एक इंटरव्यू में कोएना मित्रा ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका चेहरा बदल गया था। जिससे लोग उनके साथ बुरे तरह से बर्ताव करते थे।कोएना मित्रा ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी एक्ट्रेस ने कभी भी अपनी सर्जरी पर खुलकर बात नहीं की है। मैंने सर्जरी करवाई और इसे सभी के सामने स्वीकार भी किया।

हालांकि मुझे नहीं पता था कि अपने जिंदगी की इस सच्चाई को बताने के बाद दुनिया मेरे पीछे पड़ जाएगी। कोएना मित्रा ने कहा कि सर्जरी के 3 सालों तक मेरे बारे में काफी निगेटिव लिखा गया और बोला भी गया।कोएना मित्रा ने बोला कि मेरे लिए दर्दनाक था। और किसी ने भी मीडिया के सामने आकर मेरा साथ देने की कोशिश नहीं की। देखा जाए तो सर्जरी करवाने का फैसला मेरा था, इससे दूसरे लोगों को क्यों परेशानी हुई।
मेरी जिंदगी, मेरा चेहरा फिर चाहे जो करूं इससे दूसरों को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।आपको बता दें कि कोएना मित्रा ने जब सर्जरी करवाई थी तो इसके बाद उनके चेहरे पर इसका प्रभाव अलग दिखाई दे रहा था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में स्वीकारा नहीं गया। जब कोएना मित्रा बिग बॅास 13 में बतौर कंटेस्टेंट आयी थीं तो उनकी सर्जरी को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। आपको बता दें कि बिग बॅास 13 के दौरान कोएना मित्रा अपने गुस्से के कारण शो में चर्चा में रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











