अब इस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, पूरा परिवार वायरस की चपेत में-खुद बताया कैसा है हाल
कोरोना वायरस के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले में भारत का स्थान अब तीसरा हो चुका है। देशभर में कई हस्तियां इसकी चपेत में आ चुकी है। लेटेस्ट मामला बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक के घर से आया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह और उनका परिवार कोरोना संक्रमण की चपेत में आ चुका है। साथ ही उन्होंने अपनी हालत के बारे में भी बताया।
एक्ट्रेस कोयल ने बताया कि अ व पहले से ठीक है। उनके परिवार में उन्हें, पिता, मां और पति राणे कोरोना संक्रमित हैं। हालांकि उन सबकी हालत ठीक है। वह सभी घर में आइसोलेट हैं। बता दें जैसे ही कोयल के कोरोना संक्रमण की खबरें आई तो ये सोशल मीडिया पर लगातार फैलने लगी। उनके फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


Click it and Unblock the Notifications