..................... करिश्मा कपूर ने मुंबई में अपना एक फ्लैट 10 करोड़ में बेचा Actress Karishma Kapoor sold her apartment in mumbai after stamp duty cut - Hindi Filmibeat

करिश्मा कपूर ने करोड़ों की कीमत में बेचा अपना आलीशान फ्लैट, सामने आयी ये बड़ी वजह !

By Filmibeat Desk

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरी रखी है। कुछ समय पहले वह एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आयी थीं। इसके बाद फिर से वह लंबे समय के लिए एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि अपनी तस्वीरों और बहन करीना कपूर खान के साथ वह कई बार खबरों में छाई रहती हैं। इस बार करिश्मा कपूर अपने फ्लैट को लेकर चर्चा में आ गई है।

जी हां, करिश्मा कपूर ने अपना एक फ्लैट करोड़ों के दाम में बेच दिया है। इसी के साथ करिश्मा कपूर ने उस लाभ का फायदा उठा लिया है जो कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई है। करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता कपूर ने मुंबई में अपना एक फ्लैट 10.11 करोड़ में बेचा है।

इसी के साथ करिश्मा कपूर ने स्टैंप ड्यूटी में कटौरी के बाद घर बेचकर फायदे लेने वालों में शामिल हो गई हैं। करिश्मा कपूर ने अपना जो घर बेचा है वो मुंबई के खार इलाके में मौजूद है। उनका ये घर 10 वीं मंजिल पर है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार उनका घर 1610 वर्ग फुट का है।

Karishma Kapoor

इसकी बिक्री 24 दिसंबर को नोट की गई है। इस घर के लिए करिश्मा कपूर ने 20.22 लाख रुपए का स्टांप शुल्क भी अदा किया था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए साथ ही इसमें तेजी लाने के लिए स्टैंप ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था।

फिलहाल इन दिनों करिश्मा कपूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके किसी भी आगामी प्रोजेक्ट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आयी है। लंबे समय बाद जब वो मेंटलहुड सीरीज में नजर आयी थीं, तो उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan के घर पहुंची Karisma Kapoor; जानिए क्यों | FilmiBeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X