..................... करीना कपूर खान ने ट्रोलिंग को लेकर बोला कोरोना में सब बोर हो रहे हैं Actress Kareena Kapoor Khan talk about trolling says everybody bored in corona - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान का ट्रोल पर बड़ा बयान- कोविड लॉकडाउन में लोगों के दिमाग पर असर पड़ा है

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा से अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी करीना कपूर खान ने लगातार दिखाई दे रही सोशल मीडिया की भूमिका पर अपनी राय जाहिर की है। करीना कपूर खान ने ट्रोलर्स को लेकर अपनी भूमिका जाहिर की है। साल 2020 में सबसे अधिक सेलेब्स को ट्रोल किया गया। करीना कपूर का कहना है कि जो लोग सेलेब्स को ऑनलाइन ट्रोल करते हैं उनके पास कोई काम नहीं होता है।

द क्विंट से की गई बातचीत में करीना कपूर खान ने कहा है कि मेरा मानना है कि लॅाकडाउन और कोविड के कारण लोगों के दिमाग पर काफी असर पड़ा है। सबके पास खाली समय भी बहुत है।

Kareena Kapoor Khan,

यही वजह है कि लोग किसी भी मामले पर ओवर डिस्कस, ओवर ट्रोलिंग जैसी चीजें कर रहे हैं। कई लोगों के पास जॅाब नहीं है। सब घर पर बैठे हैं। मेरे अनुसार सभी को इसे ट्रोलिंग की तरह नहीं देखना चाहिए। सभी घर पर बोर हो रहे हैं। उन्हें कुछ कहना है।

अपनी बात को समझाते हुए करीना कपूर खान ने आगे कहा कि हम सभी यहां शांति और पॉजिटिविटी फैलाने के लिए हैं। मेरे ख्याल से सभी को अपनी जगह पर खुश रहना चाहिए। दूसरों के मामले में टांग नहीं अड़ाना चाहिए। अगर ट्रोलिंग से कोई खुश होता है तो उन्हें होने दीजिए।

गौरतलब है करीना कपूर ने इससे पहले नेपोटिज्म को भी गलत ठहराया है। करीना ने कपूर खानदान से जुड़े रहने के कारण अपने करियर ग्राफ पर कहा था कि नेपोटिज्म की वजह से कोई भी 21 साल तक काम नहीं कर सकता है। मैं कई ऐसे स्टार किड्स बता सकती हूं जिनके माता-पिता सुपरस्टार थे।

लेकिन बच्चे अपना करियर नहीं बना पाए। फिलहाल करीना कपूर खान दूसरी प्रेग्नेंसी का समय बिता रही हैं। अगले साल वह फिर से मां बनने के लिए तैयार हैं। सैफ अली खान इस वक्त करीना का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X