कंगना रनौत घर बचाने के लिए जाएंगी बॉम्बे हाईकोर्ट, वकील ने ट्वीट कर दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन किसी ना किसी तरह के मुद्दे को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इस समय कोर्ट कचहरी से उनका गहरा नाता चल रहा है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले उनके ऑफिस पर बीएमसी के बुल्डोजर चलने के बाद वो चर्चा में आईं थीं और एक याचिका उन्होने सिविल कोर्ट में थी। अब खबर आ रही है कि उनका घर टूटने से बचने की जो याचिका थी उसको सिविल कोर्ट के द्वारा रद्द कर दिया गया है।
इसलिए अब कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है जो कि चर्चा में चल रहा है। इस बात का पता तब चला जब कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी।

उन्होने पीटीआई को जवाब देते हुए लिखा था कि.. 'हां ये बात सही है कि मेरी क्लाइंट मिस कंगना रनौत की.. डी बी ब्रीज बिल्डिंग को लेकर दर्ज अंतरिम प्रोटेक्शन की याचिका सिविल कोर्ट के द्वारा रद्द कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications