..................... अब उद्धव ठाकरे के बेटे पर कंगना रनौत का तीखा हमला, जिन्हें किया एक्सपोज, उनके साथ घूमता है आदित्य actress kangana ranaut attack on Aaditya Thackeray says why i am expose bollywood mafia - Hindi Filmibeat

अब उद्धव ठाकरे के बेटे पर कंगना रनौत का तीखा हमला, जिन्हें किया एक्सपोज, उनके साथ घूमता है आदित्य

कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही है। लोकतंत्र की हत्या, सोनिया सेना, पीओके जैसे कई बयानों के बाद एक बार फिर कंगना रनौत ने नया ट्वीट कर सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर टिप्पणी की है। कंगना ही नहीं उनकी मां भी शिवसेना पर हमलावर नजर आ रही है। हाल में ही कंगना की मां ने बीजेपी पार्टी का दामन थामा।

इस पूरे प्रकरण के बीच कंगना रनौत ने एक नया ट्वीट किया। कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र सीएम की बेसिक परेशानी ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफियाओं और सुशांत सिंह राजपूत के हत्याओं को एक्सपोज किया जिनके साथ उनका बेटा आदित्य ठाकरे घूमता फिरता था। यही मेरा बड़ा क्राइम हो गया जो ये लोग मुझे फिक्स करना चाहते है। चलो देखते कौन किसे करता है।

इससे पहले भी कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए हमला बोला। कंगना ने कहा कि चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X